22 नवंबर, विशाखापट्नम (CRICKETNMORE)। विशाखापट्नम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को 246 रन से हराकर टेस्ट क्रिकेट में अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत रनों के अधार पर हासिल की। BREAKING: महज 29 साल में इस दिग्गज क्रिकेटर ने क्रिकेट से लिया संन्यास, क्रिकेट फैन्स हैरान

Advertisement

दूसरे टेस्ट मैच में एक बार फिर कोहली के बल्ले ने कमाल किया और 1 शतक और 1 अर्धशतक के सहारे 248 रन बनाए। कोहली ने पहली पारी में 167 रन की लाजबाव पारी खेली तो दूसरी पारी में 81 रन बनाकर भारत के लिए अहम पारी खेली। PHOTOS: हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बेहद खूबसूरत, अदाएं आपको दिवाना बना देगी

Advertisement

दूसरे टेस्ट मैच में कोहली ने दोनों पारियों में ऐसा कर महान सचिन तेंदुलकर के एक और रिकॉर्ड को तोड़ दिया। BREAKING: गंभीर के बाद एक और महान दिग्गज खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर..

कप्तान के तौर पर एक टेस्ट मैच में सर्वाधिक रन बनानें वालों में से कोहली सचिन से ऊपर हैं। इतनी ही नहीं इस मामले में कोहली ने 2 दफा तेंदुलकर को गच्चा दिया है।

विशाखापट्नम में जहां कोहली ने 248 रन बनाए तो इससे पहले साल 2014 में कोहली ने एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में 256 रन बनाए थे।

आपको बता दें कि कप्तान के तौर पर सचिन तेंदुलकर का सर्वाधिक स्कोर साल 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ आया था जब तेंदुलकर कप्तान थे। अहमदाबाद में खेले गए टेस्ट मैच में सचिन ने 217 और 15 रन की पारी खेलकर कुल 232 रन बनाए थे। PHOTOS: मनोज तिवारी की वाइफ है चांद सी खूबसूरत, देखकर दंग रह जाएंगे

Advertisement

वैसे कप्तान के तौर पर सर्वाधिक रन बनानें वाले भारतीय बल्लेबाज महान सुनील गावस्कर के नाम हैं। गावस्कर ने साल 1978 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए 1 टेस्ट मैच में कुल 289 रन बनाए थे। गावस्कर  ने उस ऐतिहासिक टेस्ट मैच में 107 और 182 रन की पारी खेली थी। दूसरे टेस्ट मैच में कोहली का एक और कारनामा, तोड़ दिया एक साथ कई दिग्गजों के रिकॉर्ड को

यहां देखिए कप्तान के तौर पर 1 टेस्ट मैच में सर्वाधिक रन बनानें वाले भारतीय बल्लेबाज..

खिलाड़ी पहली पारी दूसरी पारी कुल रन खिलाफ साल
गावस्कर 107 182* 289 वेस्टइंडीज 1978
गावस्कर 205 73 278 वेस्टइंडीज 1978
कोहली 115 141 256 ऑस्ट्रेलिया 2014
कोहली 167 81 248 इंग्लैंड 2016

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार