20 अक्टूबर, यूएई (CRICKETNMORE)। यूएई में खेले जा रहे श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच चौथे वनडे में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए श्रीलंका की पूरी टीम केवल 173 रन पर ढ़ेर हो गई। लाइव स्कोर

Advertisement

पाकिस्तान के तरफ से एक बार फिर हसन अली ने कमाल कर दिया और 8.4 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट चटकाए। हसन अली के अलावा शादाव खान ने 2 विकेट और साथ ही इमाद वसीम को 2 विकेट मिला। जुनैद खान और उस्मान खान को 1- 1 विकेट मिला।

श्रीलंका के तरफ से कोई भी बल्लेबाज पाकिस्तानी तेज आक्रमण के सामने मैदान पर जमकर नहीं खेल सका और लाहिरू थिरिमने 62 ने कुछ हद तक श्रीलंका की टीम को संभाला लेकिन 173 से आगे टीम रन नहीं बना सकी। 

हसन अली का वनडे में कमाल का रिकॉर्ड
हसन अली ने वनडे क्रिकेट में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। हसन अली वनडे में 25 वनडे के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। हसन अली ने 54 विकेट 25 वनडे के बाद चटकाए हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि 25 वनडे के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने का कमाल श्रीलंका के अजंता मेंडिस के नाम है।  मेडिंस ने 25 वनडे मैचों में कुल 59 विकेट चटका लिए थे। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार