1 जून, ओवल (CRICKETNMORE)। बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में इंग्लैंड ने शानदार 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली। इस जीत में इंग्लैंड के लिए जो रूट ने शानदार नॉट आउट 133 रन बनाए और साथ ही कप्तान मॉर्गन ने 75 रन की नाबाद पारी खेली।

Advertisement

वनडे में जो रूट ने 10 वां शतक जमाया। 89 वनडे मैचों में जो रूट ने 10 वां शतक जमाया। ऐसा करते ही जो रूट ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पहले 89 वनडे मैच सर्वाधिक शतक जमाने के मामले में जो रूट पांचवें बल्लेबाज बन गए। इस लिस्ट में हाशिम अमला पहले नंबर पर हैं। अमला ने अपने खेले पहले 89 वनडे मैच में 15 शतक जमा दिए थे तो वहीं विराट कोहली ने 89 वनडे मैच तक 13 शतक अपने नाम करने में सफलता पा ली थी। 

तीसरे नंबर पर कुइंटन डिकोक हैं जिन्होंने 89 मैचों में 12 शतक जमाए थे। इसके अलावा डेविड वॉर्नर ने अपने पहले 89 वनडे मैच में 11 शतक जमाने में सफलता पाई थी। 

कप्तान इयोन मॉर्गन ने बनाया खास रिकॉर्ड
कप्तान के तौर पर मॉर्गन वनडे क्रिकेट में दूसरे सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। मॉर्गन की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम ने 33वीं जीत दर्ज की। पहले नंबर पर कुक हैं जिन्होंने इंग्लैंड को अपनी कप्तानी में 36 जीत दिलाई है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार