टिम डेविड ने कुछ वक्त पहले CricketNmore के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान अपनी पसंदीदा ऑलटाइम टी-20 इलेवन का चुनाव किया था। टिम डेविड ने टीम का चुनाव करते वक्त कहा था, 'बेस्ट टी-20 टीम चुनना मुश्किल है लेकिन, कोई बात नहीं फिर भी मैंने ये टीम चुनी है।'

Advertisement

टिम डेविड ने आगे कहा था, 'मेरी टीम में बतौर ओपनर क्रिस गेल और शेन वॉटसन होंगे। क्रिस गेल के टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन के साथ ही ढेर सारे शतक भी हैं। वहीं शेन वॉटसन भी ओपनिंग करते हुए शतक लगाने का माददा रखते हैं। शेन वॉटसन बहुत ज्यादा ताकतवर और क्लासी प्लेयर हैं। इसके साथ ही वो गेंदबाजी भी कर सकते हैं।'

Advertisement

टिम डेविड ने कहा, 'विराट कोहली और एबी डीविलयर्स मेरी टीम के नंबर-3 और नंबर-4 खिलाड़ी होंगे। दोनों ही क्लासी प्लेयर तो है हीं लेकिन जरूरत पड़ने पर तेजी से रन भी बना सकते हैं। नंबर-5 पर मैं कीरोन पोलार्ड को चुनुंगा। धोनी मेरी टीम के विकेटकीपर होंगे। इसके अलावा में आंद्रे रसेल, ड्वेन ब्रावो भी मेरी टीम में होंगे। मेरी टीम के स्पिनर राशिद खान, सुनील नारायण होंगे।'

बता दें कि सिंगापुर के बल्लेबाज टिम डेविड को ऑस्ट्रेलिया टीम ने अपने स्कवॉड में शामिल कर लिया है। भारत के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज में टिम डेविड ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डेब्यू कर सकते हैं। वहीं टी-20 विश्वकप के दौरान भी टिम डेविड तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं।

Advertisement

Tim David All Time XI: क्रिस गेल (वेस्टइंडीज), शेन वॉटसन (ऑस्ट्रेलिया), विराट कोहली, एबी डीविलयर्स, कीरोन पोलार्ड (वेस्टइंडीज), एम एस धोनी (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल (वेस्टइंडीज), ड्वेन ब्रावो (वेस्टइंडीज), राशिद खान (अफगानिस्ता), सुनील नारायण (वेस्टइंडीज), मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार