नई दिल्ली, 2 अगस्त | भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने खुलासा किया कि विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को आईसीसी विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ नंबर-7 पर भेजने का फैसला सिर्फ उनका नहीं था। दो दिनों तक खेले जाने वाले सेमीफाइनल मैच में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ एक करीबी मुकाबले में 18 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 77 और धोनी ने 50 रनों की पारी खेली थी। 

Advertisement

सभी ने धोनी को नंबर-7 पर बल्लेबाजी के लिए भेजने के टीम प्रबंधन के फैसले पर सवाल उठाए थे। 

Advertisement

हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए साक्षात्कार में बांगर ने कहा, "मुझे आश्चर्य होता है कि लोग इस मामले में मेरी तरफ देखते हैं। यह अकेला मेरा निर्णय नहीं था। विश्वास कीजिए हमने सारी स्थितियों का जायजा लिया और उसके बाद यह निर्णय हुआ।"

बांगर ने कहा, "हमने यह भी निर्णय किया था पांच, छह और सातवें नंबर बल्लेबाजी क्रम को लचीला रखा जाए। सभी खिलाड़ी निजी रूप से इससे अवगत थे। विराट कोहली ने भी सेमीफाइल के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि अफगानिस्तान के साथ मैच के बाद यह तय किया गया था कि धौनी निचले क्रम में खेल सकते हैं। ऐसा इसलिए कि वह 35 ओवरों के बाद मैच को संभाल सकते हैं। इसलिए उन्हें सेमीफाइनल में छठे नंबर पर भेजा गया। 

उन्होंने कहा, "दिनेश कार्तिक को प्रोमोट करके पांचवें नंबर पर भेजा गया। लेकिन विकेटों के पतन के बाद धौनी पर फिनिशर की जिम्मेदारी आ गई। रवि शास्त्री ने भी यह कहा कि धौनी को नीचे भेजने का निर्णय टीम का था। इसलिए उन्हें सातवें नंबर पर भेजा गया।"

भारत के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद मुख्य कोच शास्त्री ने भी कहा था कि धोनी को नंबर-7 पर भेजने का निर्णय टीम का था। शास्त्री ने कहा था, "यह टीम का फैसला था। हर कोई इसके साथ था और यह एक सरल निर्णय भी था। आखिरी चीज जो आप चाहते थे वो यह कि धोनी जल्दी बल्लेबाजी करने आए और आउट हो जाएं और हम लक्ष्य का पीछा करते हुए पीछे छूट जाएं।"

Advertisement

उन्होंने कहा था, "हमें बाद में उनके अनुभव की जरूरत थी। वह हर समय के सबसे बड़ा फिनिशर हैं और उस तरह से उनका उपयोग करना बहुत बुरा होता। इस मुद्दे पर पूरी टीम स्पष्ट थी।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार