14 जुलाई,(CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के दिग्गज विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे वनडे में कैच लेने का एक नया कीर्तिमान बना दिया।
उमेश यादव डाले गए 37वें ओर की तीसरी गेंद पर धोनी ने इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉस बटलर का कैच लपका। इसके साथ ही धोनी ने वनडे क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर अपने 300 कैच पूरे कर लिए।
धोनी यह कारनाम करने वाले भारत के पहले और दुनिया के चौथे विकेटकीपर बन गए हैं।
वनडे क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट के नाम है। गिलक्रिस्ट ने अपने पूरे वनडे करियर में 417 कैच पकड़े। इसके बाद दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के मार्क बाउचर ( 402 कैच) और तीसरे नंबर पर श्रीलंका के कुमार संगाकारा (383 कैच) हैं।