'थाला धोनी' ने मामूली टेबल फैन के सामने बैठकर खाया खाना, सादगी ऐसी की हो जाएंगे कायल

Updated: Fri, Jul 16 2021 17:38 IST
Cricket Image for Ms Dhoni Enjoys Food At Garage Fans Loves His Simplicity (Image Source: Google)

पूर्व भारतीय कप्तान एम एस धोनी अपनी सादगी को लेकर फैंस के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। क्रिकेट की तमाम उपलब्धियों के बावजूद धोनी सामान्य जीवन जीने में यकीन रखते हैं। हाल ही में धोनी को अपने पुराने दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया है। थाला धोनी एक गैरेज में बैठकर दोस्तों संग लंच कर रहे थे।

तस्वीरों में धोनी के पीछे एक मामूली सा टेबल फैन लगा हुआ नजर आ रहा है। लेकिन धोनी ने माहौल की परवाह नहीं की और अपने पुराने साथियों के साथ भोजन का आनंद लिया। धोनी की इस अदा ने उनके फैंस को उनकी सादगी से अभिभूत होने का एक और मौका दिया। तस्वीरों में धोनी नए लुक में भी नजर आ रहे हैं।

तस्वीरों में धोनी आर्मी की टी-शर्ट और कार्गो पैंट पहने हुए नजर आ रहे हैं। धोनी को अक्सर भारतीय सेना के प्रति अपना झुकाव व्यक्त करते हुए देखा गया है और जब भी संभव होता है तो धोनी इसकी सेवा करने के तरीके खोज ही लेते हैं। धोनी भारतीय क्रिकेट की कई सफल कहानियों के रचयिता रहे हैं।

धोनी को टीम के युवा खिलाड़ियों को ट्रॉफी सौंपने और ऐसे ही चले जाने के लिए याद किया जाता है, जैसे कुछ हुआ ही ना हो। धोनी ही हैं जिन्होंने खिलाड़ियों में यह विश्वास भरा कि चाहे कुछ भी हो, खेल आखिरी गेंद तक खत्म नहीं होता है। इस तरह जब फैन्स को 'माही' की झलक देखने को मिलती है तो उन्हें कई चीजें याद आ जाती हैं।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें