8 मार्च, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। बीसीसीआई ने केंद्रीय अनुबंध की नई सूची जारी की जिसमें ग्रेड ए + वर्ग की नई शुरूआत की। इस नए ग्रेड में बीसीसीआई ने 5 खिलाड़ियों को शामिल किया जिसे 7 करोड़ रूपये मिलेगें।

Advertisement

सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि धोनी को ग्रेड ए की श्रेणी में रखा गया है। यानि धोनी को 5 करोड़ रूपये मिलेगें। बीसीसीआई ने धोनी को ग्रेड ए + की श्रेणी में नहीं रखा जिसके बाद ये सवाल खड़े होनें लगे कि धोनी जैसे महान खिलाड़ी के साथ बीसीसीआई ने किस अधार पर ऐसा किया। 

Advertisement

जबकि इस श्रेणी में रोहित शर्मा और बुमराह जैसे खिलाड़ी भी शामिल है।

खबरों की मानें तो धोनी ने खुद ही बीसीसीआई ने इस बारे में बात करी थी कि उन्हें ए श्रेणी में ही रखा जाए। आपको बता दें कि कुछ समय पहले धोनी, रवि शास्त्री और कोहली ने सैलरी को लेकर बीसीसीआई के साथ मीटिंग की थी जहां इस ए प्लस के नए श्रेणी को लाने का प्रस्ताव रखा गया था। 

जिसके अधार पर ही बीसीसीआई ने ऐसा फैसला किया है। इसके अलावा बीसीसीआई ने ए + श्रेणी में उन खिलाड़ियों को ही रखा है जो क्रिकेट के तीनों फॉर्मेंट में खेलेगें।

खबरों की मानें तो धोनी ने खुद ही अपनी ग्रेडिंग बीसीसीआई से कहकर कम कराई है। अभी कुछ समय पहले राहुल द्रविड़ ने भी बीसीसीआई के द्वारा मिले 50 लाख के ईनाम की राशी को कम कराया था।

ऐसे में धोनी ने राहुल द्रविड़ के नक्शे कदम पर चलकर एक महान काम को अंजाम दे दिया है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार