IPL 2024 का 34वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच LSG के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में बीते शुक्रवार (19 अप्रैल) को खेला गया था। इस मैच में सुपर जायंट्स ने सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराकर जीत हासिल की। भले ही ये मैच CSK हार गई हो, लेकिन इसी बीच मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी का विटेंज अवतार देखने को मिला और उन्होंने फैंस का दिन बना दिया। धोनी ने लखनऊ के खिलाफ महज 9 गेंदों पर 311 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए और 28 रनों की तूफानी पारी खेली।

Advertisement

थाला धोनी ने अपनी 28 रनों की पारी में 3 चौके और 2 गज़ब की छक्के जड़े। इसी बीच उन्होंने यश ठाकुर को 101 मीटर का मॉन्स्टर छक्का जड़ा और दूसरी तरफ मोहसिन खान को विकेट के पीछे 360 डिग्री छक्का ठोक दिया। माही ने जिस तरह से मोहसिन को छक्का मारा उसे देखकर सभी हैरान रह गए और अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

Advertisement

Thala ने मारा 360 डिग्री सिक्स

धोनी का ये 360 डिग्री सिक्स चेन्नई सुपर किंग्स की इनिंग के 19वें ओवर में देखने को मिला। मोहसिन खान अपना आखिरी ओवर करने आए थे। वो अच्छी बॉलिंग कर रहे थे, ऐसे में उन्होंने धोनी को फंसाने के लिए ऑफ स्टंप के बाहर गेंद डिलीवर किया। हालांकि दूसरी तरफ धोनी भी पूरी तरह तैयार थे ऐसे में वो ऑफ स्टंप के काफी बाहर गए और फिर स्कूप शॉट खेलकर गेंद को विकेटकीपर के ऊपर से छक्के के लिए 58 मीटर दूर बाउंड्री के बाहर भेज दिया।

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ चुके हैं, हालांकि इसके बावजूद वो मैदान पर काफी एक्टिव दिखते हैं और इस सीजन उनका विटेंज अवतार भी देखने को मिला है। ये भी जान लीजिए कि धोनी आईपीएल में 20 ओवर में बैटिंग करते हुए 246.64 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं। वो ऐसा करते हुए 313 बॉल 772 रन ठोक चुके हैं। इस दौरान माही के बैट से 53 चौके और 65 छक्के निकले हैं। खास बात ये है कि इस सीजन 20 ओवर में बैटिंग करते हुए धोनी ने 16 गेंदों पर 57 रन ठोके हैं। वो 20 ओवर में 356.25 की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार