आईपीएल 2020 में अपने खराब प्रदर्शन को भूलकर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) आगामी सीज़न में अच्छी शुरुआत करने के इरादे से उतरेगी। हालांकि, आगामी सीज़न से पहले सीएसके की टीम जमकर पसीना बहा रही है और इस कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सीएसके कप्तान एमएस धोनी नेट्स में लंबे-लंबे छक्के लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

सीएसके को अपने आईपीएल अभियान की शुरुआत 10 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के साथ करनी है। पिछले सीज़न में माही की टीम प्वाइंट्स टेबल पर सातवें नंबर पर रही थी। ऐसे में धोनी की टीम पर सभी की निगाहें होंगी कि इस सीज़न में ये टीम कैसा प्रदर्शन करती है।

Advertisement

वहीं, अगर माही की बात करें तो सीएसके ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें एमएस धोनी आक्रामक अंदाज में नजर आ रहे हैं और गेंद को अपने बल्ले से मैदान के बाहर फेंकते हुए दिख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो को देखकर फैंस काफी मज़ेदार रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं फैंस इस वीडियो को काफी शेयर भी कर रहे हैं। हालांकि, अगर सीएसके के लिहाज से बात करें तो  इस टीम का भविष्य कहीं न कहीं महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले के फॉर्म से जुड़ा होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार