3 दिसंबर। भारत के महान कप्तान धोनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। गौरतलब है कि हाल ही में धोनी और हार्दिक पांड्या की दीपिका और रणवीर के रिसेप्शन में शिरकत करते हुए फोटो सोशल साइट्स पर काफी वायरल हुई थी।
Advertisement
अब एक बार फिर धोनी फैन्स के बीच सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बार धोनी अपनी क्यूट बेटी जीवा की वजह से फैन्स का दिल जीत रहे हैं।
आपको बता दें कि धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें जीवा उनको डांस करते हुए सिखा रही हैं। यह वीडियो सोशल नेटवर्क साइट्स पर खुब वायरल हो रही है।
फैन्स भी इस वीडियो का लुत्फ उठा रहे हैं। इसमें सबसे खास बात ये है कि जीवा किसी मंजे हुए डांसर की तरह डांस कर रही हैं तो वहीं धोनी को डांस मूव्स में मदद भी कर रही हैं।
देखिए वीडियो