चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के पास शुक्रवार (19 अप्रैल) को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ होने वाले आईपीएल 2024 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। धोनी ने अभी तक इस सीजन 4 पारी में 59 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 37 रन रहा है। 

 
Advertisement

एबी डी विलियर्स को पछाड़ने के करीब

Advertisement

धोनी अगर इस मैच में 22 रन बना लेते हैं तो आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एबी डी विलियर्स को पछाड़कर छठे नंबर पर पहुंच जाएंगे। धोनी ने अभी तक 256 मैच की 222 पारियों में 5141 रन बनाए हैं। वहीं डी विलियर्स के नाम 184 मैच की 170 पारियों में 5162 रन दर्ज हैं। 

आईपीएल में 250 छक्के

धोनी (245 छक्के) अगर पांच छक्के जड़ने में कामयाब होते हैं तो आईपीएल में 250 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारत के दूसरे औऱ कुल चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे। इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में क्रिस गेल (357), रोहित शर्मा (275), एबी डी विलियर्स (251) और विराट कोहली (248) ही धोनी से आगे हैं। 

Also Read: Live Score

Advertisement

बता दें चेन्नई ने अभी तक हुए छह मुकाबलों में से चार में जीत दर्ज की है। हालांकि इसमें से 3 मैच चेन्नई ने अपने घरेलू मैदान पर खेले हैं। चेन्नई फिलहाल पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर काबिज है।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार