क्रिकेट की बाइबल कहे जाने वाले विजडन ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से ठीक पहले टीम इंडिया की बेस्ट T20I ऑलटाइम इलेवन टीम का चुनाव किया है। विजडन द्वारा चुनी गई भारतीय टीम में पूर्व भारतीय दिग्गज कप्तान एम एस धोनी का नाम शामिल नहीं है। इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक होने के बावजूद, धोनी का इलेवन में जगह बनाने में असफल होना चौंकाने की बात है।
भारत के नए फिनिशर दिनेश कार्तिक को विजडन की ऑल-टाइम इंडिया T20I XI में विकेटकीपर का स्थान दिया गया है। विजडन इंडिया के मुताबिक दिनेश कार्तिक की हालिया फॉर्म ने उन्हें इलेवन में जगह बनाने में मदद की है। दिनेश कार्तिक का 150.31 का स्ट्राइक रेट धोनी के 121.15 के स्ट्राइक रेट से काफी बेहतर है।
विजडन की ऑल-टाइम इंडिया T20I XI में विराट कोहली और रोहित शर्मा बतौर ओपनर नजर आ रहे हैं। सूर्यकुमार यादव को टीम में नंबर 3 का स्थान दिया गया है। चौथे नंबर पर युवराज सिंह का नाम है वहीं बतौर फिनिशर हार्दिक पांड्या और सुरेश रैना के साथ डीके टीम में शामिल हैं। ऑल-टाइम इंडिया T20I XI में 3 तेज गेंदबाजों को शामिल किया गया है।
Wisden's All time India T20I XI: रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, युवराज सिंह, हार्दिक पांड्या, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, आशीष नेहरा। 12th man- वीरेंद्र सहवाग