आईपीएल 2023 के 67वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 77 रनों के बड़े अंतर से हराकर अपने नाम कर लिया है। दिल्ली कैपिटल्स को हराने के बाद अब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2023 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन चुकी है। इतना ही नहीं सीएसके ने अंक तालिका पर दूसरे नंबर पर फिनिश किया जिसका मतलब ये है कि उन्हें फाइनल में पहुंचने के लिए दो मौके मिलेंगे।

Advertisement

इस जीत के बाद सीएसके के कप्तान एमएस धोनी अपने खिलाड़ियों की तारीफ करते दिखे। इसके अलावा उन्होंने चेन्नई की सफलता के मंत्र पर भी बात की। धोनी ने मैच के बाद कहा, 'सफलता का कोई नुस्खा नहीं है, आप कोशिश करते हैं और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को चुनते हैं और उन्हें प्रदर्शन करने के लिए सर्वश्रेष्ठ स्लॉट देते हैं। उन्हें उन क्षेत्रों में तैयार करते हैं जहां वो मजबूत नहीं हैं, इसके लिए किसी ना किसी को टीम के लिए अपना स्थान त्यागना होगा।'

Advertisement

आगे बोलते हुए माही ने कहा, 'प्रबंधन को भी श्रेय देना होगा क्योंकि वो हमेशा हमारा साथ देते हैं। लेकिन, खिलाड़ी सबसे अहम हैं, बिना खिलाड़ियों के हम कुछ नहीं कर सकते। मुझे लगता है कि डेथ बॉलिंग, आत्मविश्वास बहुत जरूरी है। तुषार ने खुद को विकसित किया है क्योंकि वो दबाव में गेंदबाजी करने में सक्षम है, उसके पास अब आत्मविश्वास है। जब आप एक ही टीम के साथ खेलते रहते हैं तो इससे मदद मिलती है। मुझे लगता है कि गेंदबाजों ने भी जिम्मेदारी ली है, पाथिराना का डेथ ओवरों में गेंदबाजी करना काफी स्वाभाविक है लेकिन देशपांडे वास्तव में वहां विकसित हुए हैं।'

अपनी बात को खत्म करते हुए धोनी ने कहा, 'मुझे लगता है कि हमें उन खिलाड़ियों का पता लगाने और उन्हें चुनने की जरूरत है जो पहले टीमके बारे में सोचते हैं। ना कि व्यक्तिगत प्रदर्शन के बारे में सोचकर परेशान हों और नॉकआउट चरणों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। बाहर से फैसला करना मुश्किल है, हम कोशिश करते हैं और खिलाड़ियों और माहौल से भी तालमेल बिठाते हैं। यहां तक कि अगर वो 10% आते हैं तो हम उन्हें टीम में बेहतर फिट करने के लिए 50% समायोजित कर सकते हैं।'

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार