चेन्नई, 27 अप्रैल (CRICKETNMORE) । ऑफ स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि धोनी मैदान में बिल्कुल फ्री माइंड से जाते हैं और हालात के मुताबिक मन की बात सुनते हुए फैसला लेते हैं। उन्होंने कहा कि मैच के दौरान हर टीम के कप्तान मैदान में एक योजना के तहत उतरते हैं लेकिन भारतीय टीम के कप्तान धोनी का दिमाग एकदम खाली होता है।
Advertisement
अश्विन ने कहा कि धोनी मैदान में किसी तरह की विचारधारा के साथ नहीं जाते। उनका दिमाग बिल्कुल खाली होता है और वह अपना हर फैसला मन की बात सुनते हुए करते हैं। वह हालात को बदलते हुए देखकर अपने फैसले बदलते हैं। वह इस बात पर खास ध्यान देते हैं कि कौन अच्छी गेंदबाजी कर रहा है और विकेट किस तरह बर्ताव कर रही है।
Advertisement
एजेंसी