पूर्व भारतीय दिग्गज कप्तान एम एस धोनी आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। धोनी ने अपने बल्ले के दमपर टीम इंडिया को अकेले कई मुकाबले जितवाए हैं। लेकिन, यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि धोनी ही वो शख्स हैं जिनके बल्ले की कीमत करोड़ों में हैं। और यह रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड तक में दर्ज है।
CRICKETNMORE इस आर्टिकल के माध्यम से आपको धोनी के सबसे कीमती बल्ले के बारे में बताने जा रहा है। 2011 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में धोनी ने छक्का लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जिस बल्ले से धोनी ने छक्का मारा था वह क्रिकेट इतिहास का सबसे महंगा बल्ला था।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एस एस धोनी के इस बल्ले को ग्लोबल शेयर एंड सिक्योरिटी लिमिटेड नामक कंपनी ने 161,295 डॉलर (तकरीबन 1 करोड़ 20 लाख) से ज्यादा कीमत देकर खरीदा था। 2011 के वर्ल्ड कप के फ़ाइनल मुकाबले में एस एस धोनी ने इसी बल्ले से बल्लेबाजी की थी।
बता दें कि इंग्लिश विलो पेड़ की लकड़ी से बने बैट की डिमांड सबसे ज़्यादा होती है। इस लकड़ी से बने बैट की औसतन कीमत 4000 से 8000 रुपये तक होती है। विलो पेड़ की लकड़ी से बना सबसे महंगा बैट Gray Nicolls Legend का है, जिसकी कीमत तकरीबन 98,000 रुपये है।