'असली पिक्चर अभी बाकी है', फैंस के दिलों में आग लगा रहा है धोनी का रॉकस्टार लुक

Updated: Thu, Aug 19 2021 21:55 IST
Cricket Image for 'असली पिक्चर अभी बाकी है', फैंस के दिलों में आग लगा रहा है धोनी का रॉकस्टार लुक (Image Source: Google)

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अक्सर अपने नए लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। माही को अब उनके फैंस  इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) 2021 के दूसरे चरण में खेलते हुए देखेंगे लेकिन इस लीग से पहले माही का एक और नया लुक सोशल मीडिया पर फैंस के दिलों में आग लगा रहा है।

आईपीएल 2021 से पहले माही एक बार फिर से एक अलग लुक में नजर आ रहे हैं। शायद फैंस ने उन्हें इससे पहले ऐसे लुक में कभी नहीं देखा होगा। आईपीएल के ऑफिशियल प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स ने माही के इस नए लुक की झलक फैंस तक पहुंचाई है।

स्टार स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से धोनी के रॉकस्टार वाले लुक की फोटो शेयर करते हुए लिखा,'महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2021 से पहले कुछ नया करने की तैयारी में हैं। असली पिक्चर देखने के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए।'

अगर माही के इस वायरल लुक की बात करें तो फोटो में धोनी एक रॉकस्टार की तरह नजर आ रहे हैं। इस फोटो को देखकर ऐसा लग रहा है कि शायद माही ने आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ के प्रोमो के लिए ये रॉकस्टार लुक अपनाया है। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें