31 अगस्त,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। महेंद्र सिंह धोनी आज (31 अगस्त) को श्रीलंका के खिलाफ आर प्रेमदासा स्टेडियम में अपना 300वां वन डे मैच खेलेंगे। वह वन डे इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए ये कारनामा करने वाले छठे खिलाड़ी बन जाएंगे। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर (463 मैच), राहुल द्रविड़ (344 मैच), मोहम्मद अजहरूद्दीन (334 मैच), सौरव गांगुली (311) औऱ युवराज सिंह (302 मैच) भारत के 300 से ज्यादा मैच खेल चुके हैं। इस एतेहासिक मुकाबले में जानें धोनी से जुड़े कुछ खास आंकड़े। 

Advertisement

1. धोनी ने अब तक खेले गए 299 वनडे मैचों में 51.93 की औसत से 9608 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक औऱ 65 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 183 रन रहा है जो उन्होंने 31 अक्टूबर 2005 को श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में बनाया था। 

Advertisement

2. धोनी वन डे इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। उनसे आगे सचिन तेंदुलकर (18426 रन), सौरव गांगुली (11221 रन) और राहुल द्रविड़ (10768 रन) हैं।क्रिकेटर इरफान पठान की वाइफ की खूबसूरती देख उड़ जाएंगे आपके होश PHOTO

3. धोनी वन डे मैचों में लक्ष्य का पीछा करते हुए 40 बार नॉटआउट पारियां खेलकर टीम को जीत दिलाई है, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं। इन आंकड़ों के चलते ही उन्हें वर्ल्ड का बेस्ट फिनिशर माना जाता है। 

4. धोनी के नाम वन डे में सबसे ज्यादा बार 72 बार नॉटआउट पवेलियन लौटने का रिकॉर्ड हैं। इस मामले में वह चमिंडा वास और शॉन पोलाक के साथ संयुक्च रूप से पहले स्थान पर हैं। 

5. एमएस धोनी वन डे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। धोनी ने अब तक कुल 203 छक्के मारे हैं। इस मामले में शाहिद अफरीदी (351 छक्के), सनथ जयसूर्या (270 छक्के) और क्रिस गेल (238 छक्के) ही उनसे आगे हैं। 

Advertisement

6. धोनी ने नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए 3738 रन बनाए हैं। जो वन डे क्रिकेट के इतिहास में इस पोजिशन पर बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं।क्रिकेटर इरफान पठान की वाइफ की खूबसूरती देख उड़ जाएंगे आपके होश PHOTO 

7. वन डे क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने के मामले में धोनी संयुक्त रुप से पहले नंबर पर हैं। उनके अलावा श्रीलंका के कुमार संगाकारा वन डे क्रिकेट में 99 स्टंपिंग की हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार