अप्रैल 10, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद महेन्द्र सिंह धोनी इन दिनों बड़े रिलेक्सड होकर लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं। आम तौर पर गंभीर रहने वाले धोनी इन दिनों खूब चहक रहे हैं। इसका नजारा आईपीएल में पुणे की टीम को पंजाब के खिलाफ मिली हार के बाद देखने को मिली जब माही डांस करते नजर आए। जी हां, महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे डांस करते नजर आ रहे हैं। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

आपको बता दे राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की टीम आईपीएल के मौजूदा संस्करण में अब तक केवल एक ही मैच में जीत दर्ज कर पाई है। 6 अप्रैल को अपने होम ग्राउंड पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में पुणे की टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की।

Advertisement

गौरतलब है कि पहले और दूसरे मैच में धोनी का परफॉर्मेंस कोई खास नहीं है। लेकिन आशा है कि आने वाले मैचों में धोनी फिर से अपने सर्वोत्तम रूप में दिखेंगे।

सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर धोनी के फैंस उनके इस डांस वाले वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं। धोनी की खुशी इस वीडियो में साफ झलक रही है। माही को इतना खुश तो उस वक्त भी नहीं देखा गया था जब साल 2011 में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 50 ओवर के वर्ल्ड कप मे भारत को जीत दिलाई थी। चाहे जो भी हो धोनी ने अपने डांस वाले वीडियो के माध्यम से फैंस के नाम एक संदेश तो जरूर दिया है कि जीत या हार तक ही जिन्दगी सिमट कर नहीं रह जानी चाहिए। बल्कि हर लम्हों को शिद्दत के साथ जीने की कला ही जिन्दगी का नाम है।

बता दे 11 मार्च मंगलवार को राइजिगं पुणे सुपरजाइंट्स की टीम एक बार फिर से अपने होम ग्राउंड पर दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ भिड़ेगी। उम्मीद है कि धोनी अपने अगले मैच में बेहतरीन पारी खेलेंगे।

आगे की स्लाइड में देखें महेन्द्र सिंह धोनी का वो शानदार वीडियो जिसमें वे डांस करते नजर आ रहे हैं

 
 

A post shared by @mahi7781 on

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार