महेंद्र सिंह धोनी फिर बने कप्तान, 25 फरवरी को संभालेंगे कप्तान की जिम्मेदारी

Updated: Wed, Feb 22 2017 09:15 IST
MS Dhoni to lead Jharkhand in Vijay Hazare Trophy ()

22 फरवरी,नई दिल्ली (CRICKETNMORE) टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। धोनी को आगामी विजय हजारे ट्रॉफी के लिए झाऱखंड की टीम का कप्तान बनाया गया है। धोनी ने साल की शुरूआत में भारत की लिमिटेड ओवर फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ी दी औऱ हाल ही में आईपीएल टीम राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने उन्हें हटाकर ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ की टीम का नया कप्तान बनाया है।  

धोनी ने पिछले साल भी झारखंड के लिए ये 50 ओवर की टूर्नामेंट खेला था और उस समय टीम के कप्तान वरूण आरोन थे। 

झारखंड के लिए ये रणजी ट्रॉफी सीजन काफी शानदार रहा था और टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। हजारे ट्रॉफी में टीम अपनी उस फॉर्म को बरकरार रखना चाहेगी। आपको बता दें कि इस बार रणजी सीजन के दौरान धोनी ने झारखंड टीम में मेंटोर की भूमिका निभाई थी। वह गुजरात-झारखंड के बीच हुए सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान भी मौजूद थे। 

ये भी पढ़ें: विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर में से इसे हरभजन सिंह ने बताया नंबर 1

विजारे हजारे ट्रॉफी के लिए मंगलवार (21 फरवरी) को 18 सदस्यीय टीम का एलान किया। जिसमें शानदार फॉर्म में चल रहे इशान किशन, विराट सिंह, इशांक जग्गी, सौरभ तिवारी और शाहबाज नदीम को शामिल किया गया है। वरूण आरोन को भी टीम में शामिल किया गया है। 

 

झारखंड को ग्रुप डी में रखा गया है। जिसमें उसके अलावा छत्तीसगढ़, हैदराबाद, जम्मू एंड कश्मीर, कर्नाटक, सौराष्ट्र औऱ सर्विस की टीम शामिल है। झारखंड अपना पहला मुकाबला कर्नाटक के खिलाफ 25 फरवरी को कोलकाता में खेलेगी। 

झारखंड टीम: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), इशान किशन, विराट सिंह, इशांक जग्गी, सौरभ तिवारी, कौशल सिंह, प्रत्यूश सिंह, शाहबाज नदीम, सोनू कुमार सिंह, वरुण आरोन, राहुल शुक्ला, अनुकूल रॉय, मोनू कुमार सिंह, जसकरण सिंह, आनंद सिंह, शाहशीम राठौर, विकास सिंह, कुमार देओब्रा

ये हैं आईपीएल 2017 के टॉप 5 सबसे महंगे खिलाड़ी

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें