4 जनवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। धोनी को लेकर अभी बड़ी खबर आई है। खबर है कि धोनी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2018 टूर्नामेंट नहीं खेलेगें। इस समय धोनी महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ रांची में अपना समय व्यतीत कर रहे हैं और झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) को बताया है कि वह टी -20 टूर्नामेंट में झारखंड के लिए नहीं खेल सकेगें।

Advertisement

गौरतलब है कि हाल के दिनों में धोनी के फॉर्म को लेकर सवाल उठ रहे थे लकिन जिस अंदाज में धोनी ने अपने आलोचकों को शांत किया वो शानदार था।  आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के अगले सीज़न के लिए महेंद्र सिंह धोनी को रिटेन करने वाली है।

Advertisement

इस समय धोनी अपनी फिटनेस पर भी ज्यादा से ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। फैन्स को उम्मीद है कि धोनी साल 2019 का वर्ल्ड कप जरूर खेलेगें। अब धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट में सीधे साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी- 20 सीरीज में दिखेगें।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार