नई दिल्ली, 13 सितंबर (CRICKETNMORE)| हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयनसमिति के अध्यक्ष एम.एस.के. प्रसाद ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर सवाल उठाए थे। लेकिन टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री प्रसाद से इतर राय रखते हैं। शास्त्री ने धोनी के पक्ष में बयान देते हुए कहा कि उनके मौजूदा फॉर्म को देखते हुए टीम प्रबंधन उन्हें टीम से हटाने के बारे में सोच भी नहीं सकता।

Advertisement

धोनी ने श्रीलंका दौरे पर जबरदस्त फॉर्म का परिचय देते हुए 82.23 स्ट्राइक रेट से 162 रन बनाए थे साथ ही विकेट के पीछे भी गजब की चपलता दिखाई। धोनी इस दौरे पर वनडे में 100 स्टंपिंग करने वाले पहले विकेटकीपर भी बने।

Advertisement

रवि शास्त्री ने इंडिया टीवी से बातचीत में कहा कि धोनी के साथ फिटनेस और फॉर्म दोनों हैं और टीम को 2019 वर्ल्ड कप में उनकी जरूरत होगी। हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बेहद हॉट, जरूर देखें 

शास्त्री ने धोनी की तुलना महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और हरफनमौला कपिल देव के साथ करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियों का सम्मान करना जरूरी है।

कोच ने कहा, "धोनी जैसा लीजेंड आपको कहां मिलेगा? धोनी सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और कपिल देव के बराबर हैं। हमें उनकी उपलब्धियों का सम्मान करना चाहिए।" 

शास्त्री ने श्रीलंका में धोनी के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि उनमें अभी बहुत क्रिकेट बाकी है। हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बेहद हॉट, जरूर देखें 

Advertisement

55 साल के शास्त्री ने कहा, "किसी खिलाड़ी का मूल्यांकन उसके मौजूदा फॉर्म और फिटनेस के आधार पर होता है और धोनी के पास ये दोनों हैं। अगर आप उनकी विकेटकीपिंग देखें तो वनडे क्रिकेट में वह सर्वश्रेष्ठ हैं। उनकी फिटनेस गजब की है, उन्होंने श्रीलंका में बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। और मैं आपको बता दूं कि श्रीलंका में आपने जो देखा था वो महज एक ट्रेलर देखा था..अब फिल्म का इंतजार कीजिए।" 

आगे पढ़ें: युवराज-रैना के भविष्य पर भी हुआ फैसला

 

शास्त्री ने कहा, "अगर धोनी इसी तरह से खेलते रहते हैं तो तब तो कोई वजह नहीं कि वह 2019 वर्ल्ड कप के लिए टीम में नहीं होंगे। आप धोनी के बगैर टीम की कल्पना ही नहीं कर सकते।"

Advertisement

युवराज सिंह और सुरेश रैना को टीम में नहीं रखने के सवाल पर शास्त्री ने कहा, "दरवाजे बंद नहीं हुए हैं। फिट होने पर ही टीम में शामिल किया जाएगा।"

शास्त्री ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के बाद खिलाड़ियों को आराम देने के बारे में उन्होंने बीसीसीआई से बात की है। उन्होंने कहा, "बेहतर होता कि टी-20 बाद में करवाते क्योंकि श्रीलंका सीरीज और दक्षिण अफ्रीका के दौरे के बीच बहुत कम समय होगा।हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बेहद हॉट, जरूर देखें 

उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले दो मैच महत्वपूर्ण होंगे। शास्त्री ने कहा, "हमें दोनों मैच जीतने होंगे क्योंकि पहले दो मैच ही सीरीज का फैसला कर देंगे। ऑस्ट्रेलिया कड़ी चुनौती देगी।"

Advertisement

शास्त्री ने कहा, "ये देखने के लिए शायद मैं जिंदा न रहूं कि जिस तरह हमारी टीम ने श्रीलंका में सभी मैच जीते उसी तरह ऑस्ट्रेलिया या फिर इंग्लैंड में भी जीते।"

शास्त्री ने स्पष्ट किया कि टीम के चयन में उनकी कोई भूमिका नहीं होती। उन्होंने कहा, "मैं चयन में दखल नहीं देता हूं, जो टीम मिलेगी उसको तैयार करूंगा।" 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार