29 सितंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)> वर्ल्ड कप 1983 के विश्व विजेता बनानें में अहम किरदार निभाने वाले मोहिंदर अमरनाथ ने धोनी की भविष्य को लेकर कहा है कि यदि धोनी अच्छा परफॉर्मेंस करते रहे तो वर्ल्ड कप 83 की टीम में शामिल हो सकते हैं।

Advertisement

मोहिंदर अमरनाथ ने आगे कहा कि मैं कल पर विश्वास नहीं करता हूं इसलिन भविष्य में किस खिलाड़ी की जगह टीम में बनेगी ये कहना बेहद मुश्किल है।

वैसे धोनी 36 साल की उम्र में भी कमाल की फिटनेस के साथ खेल रहे हैं और हर बार कुछ अच्छा टीम के लिए कर रहे हैं। मीड डे में बात करते हुए मोहिंदर अमरनाथ ने कहा है कि मैं आशा करते हूं कि धोनी जिस तरह से अभी खेल रहे हैं उसी तरह से आगे भी खेलते रहे।

ऐसा ही धोनी का परफॉर्मेंस बना रहा तो जरूर वर्ल्ड कप 2019 की टीम में धोनी की जगह बनेगी। इसके अलावा कोहली की यंग टीम के बारे में मोहिंदर अमरनाथ ने कहा कि अभी भारतीय टीम में जितने भी युवा है सभी शानदार खेल दिखा रहे हैं। हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बला की खूबसूरत

लेकिन इन सभी खिलाड़ियों के लिए भारत से बाहर खेलना अग्नि परीक्षा की तरह होगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार