नई दिल्ली, 4 नवंबर (CRICKETNMORE)| आंध्र प्रदेश और मुंबई ने शनिवार को रणजी ट्रॉफी के इस सत्र में ग्रुप-सी में अपनी पहली जीत दर्ज की है। आंध्र प्रदेश ने विजिनाग्राम में खेले गए मैच में मध्यप्रदेश को आठ विकेट से हराया। वहीं मुंबई ने भुवनेश्वर में खेले गए मैच में ओडिशा को 120 रनों से परास्त किया। 

Advertisement

आंध्र प्रदेश ने 65 रनों के आसान से लक्ष्य को दो विकेट खोकर हासिल करते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की। मेजबान टीम ने श्रीकर भरत (6), डीबी प्रशांत (23) के रुप में दो विकेट खो। हनुमा विहारी 28 रनों पर नाबाद लौटे वहीं रिकी भुई ने नाबाद आठ रनों का योगदान दिया। 

Advertisement

इससे पहले पांच विकेट पर 67 के साथ दिन की शुरुआत करने वाली मध्यप्रदेश अपने खाते में 52 रन ही जोड़ सकी। सारांश जैन के रूप में उसने पहला विकेट खोया, लेकिन उसे बड़ा झटका तब लगा जब कप्तान देवेंद्र बुंदेला (38) पवेलियन लौट गए। 

आंध्र प्रदेश ने मध्य प्रदेश को दूसरी पारी में 119 रनों पर ढेर कर दिया। जिसके बाद उसे 65 रनों का मामूली लक्ष्य मिला। 

इससे पहले मध्यप्रदेश ने अपनी पहली पारी में 321 रन बनाए थे। आंध्र प्रदेश ने इसके जबाव में अपनी पहली पारी में 376 का स्कोर खड़ा किया था। इस जीत के साथ आंध्र प्रदेश अपने ग्रुप में मध्य प्रदेश को हटाकर पहले स्थान पर आई गई है। 

ग्रुप-सी के एक और मैच में मुंबई ने ओडिशा पर आसान जीत दर्ज की। मुंबई ने मेजबान टीम के सामने 413 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था जिसके सामने ओडिशा की टीम ढह गई और 292 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। मुंबई के लिए धवल कुलकर्णी और आकाश पारकर ने तीन-तीन विकेट लिए। 

Advertisement

चौथे और आखिरी दिन चार विकेट के नुकसान पर 93 रनों से आगे खेलने उतरी ओडिशा के लिए गोविंद पोडार (87) और शांतानु मिश्रा (49) ने 90 रनों की साझेदारी की। इस जोड़ी को दिन के 22वें ओवर में अभिषेक नायर ने तोड़ा। 

यहां से ओडिशा की टीम लगातार विकेट खोती रही। उसके लिए अंत में सूर्यकांत प्रधान (32), बिपलब समांत्री (31), सौरव रावत (29) ने कुछ संघर्ष किया लेकिन हार को टाल नहीं सके। 

मुंबई ने पृथ्वी शॉ के शतक के दम पर अपनी पहली पारी में 289 रन बनाए थे और ओडिशा को पहली पारी में 145 रनों पर ढेर कर दिया था। अपनी दूसरी पारी नौ विकेट के नुकसान पर 268 रनों पर घोषित करते हुए मुंबई ने ओडिशा के सामने 413 रनों की विशाल चुनौती रखी थी। 

Advertisement

मुंबई के अब 10 अंक हो गए हैं और वह तीसरे स्थान पर आ गई है।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार