18 अप्रैल। मुंबई के द्वारा दिए गए 169 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 128 रन ही बना सकी जिसके कारण मुंबई इंडियंस को 40 रनों से जीत मिली। 

Advertisement

आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने शुरूआत अच्छी की थी। शिखर धवन 22 गेंद पर 35 रन बनाकर आउट हुए। धवन ने पृथ्वी शॉ के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 49 रन की पार्टनरशिप की। शिखर धवन को राहुल चहर ने आउट कर मैच का पासा पलट दिया।

Advertisement

धवन के आउट होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के विकेट गिरते रहे और दबाव से दिल्ली की टीम बाहर नहीं आ पाई। पृथ्वी शॉ 20 रन ही बना पाए। इसके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर सिर्फ 3 रन तो वहीं दिग्गज ऋषभ पंत 7 रन बनाकर बुमराह के शिकार बने।

मुंबई इंडियंस के लिए राहुल चहर ने कमाल की गेंदबाजी की और 3 विकेट लेने में सफल रहे तो वहीं जसप्रीत बुमराह  2  विकेट और क्रुणाल पांड्या भी 1 विकेट चटकाने में सफल रहे। इसके साथ - साथ लसिथ मलिंगा और हार्दिक पांड्या 1- 1 विकेट लेने में सफल रहे।

इससे पहले मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 168 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया था।

मुंबई के लिए क्रुणाल पांड्या ने नाबाद 37, हार्दिक पांड्या ने 32, क्विंटन डी कॉक ने 35, कप्तान रोहित शर्मा ने 30 और सूर्यकुमार यादव ने 26 रन बनाए। 

Advertisement

हार्दिक और क्रुणाल ने पांचवें विकेट के लिए 54 रन की अविजित साझेदारी की। मुंबई ने अंतिम तीन ओवरों में 50 रन बटोरे। दिल्ली की ओर से कगिसो रबाडा ने दो और अमित मिश्रा तथा अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार