मुम्बई, 15 मई (CRICKETNMORE) । कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ कल खेले गए मैच में अंपायर के एक फैसले का विरोध करने पर मुंबई इंडियन्स के तेज गेंदबाज मिशेल मैक्लीनागन को रेफरी की फटकार सुननी पड़ी।
Advertisement
आइपीएल अधिकारियों ने एक बयान में कहा है,‘‘पेप्सी आइपीएल के अंतर्गत कल शाम मुंबई में खेले गए मैच में अंपायर के फैसले पर असहमति जताने पर मुंबई इंडियन्स के खिलाड़ी मैक्लीनागन को मैच रेफरी ने फटकार लगाई।’’
Advertisement
इसमें कहा गया है कि मैक्लीनागन ने लेवल एक के तहत की गयी अपनी गलती को स्वीकार किया। केकेआर के खिलाफ पांच रनों से मिली अहम जीत में न्यूजीलैंड के इस तेज गेंदबाज ने एक विकेट हासिल किया था।
एजेंसी