भारत के खिलाफ पहले टी-20 मैच में इंग्लैंड की टीम ने एकतरफा खेल दिखाते हुए 8 विकेट से मैच जीत लिया और पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। हालांकि, अगर इस मैच में प्रदर्शन की बात की जाए तो भारतीय बल्लेबाज़ों ने अपने फैंस को निराश किया जिसके बाद इंग्लैंंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने एक बार फिर तंज कसा है।

Advertisement

वॉन का कहना है कि भारतीय टी-20 टीम से बेहतर तो आईपीएल की मुंबई इंडियंस की टीम है। मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा करते हैं जिन्हें विराट कोहली ने पहले टी-20 मैच से बाहर रखा था।

Advertisement

माइकल वॉन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'मुंबई इंडियंस की टीम भारतीय टी-20 टीम से कहीं बेहतर है।'

आपको बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में सभी को उम्मीद थी कि सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा लेकिन विराट कोहली ने सभी को हैरान करते हुए रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग इलेवन से बाहर ही रखा और अब लगता है कि यादव को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार