आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस की टीम बेशक खराब प्रदर्शन कर रही है लेकिन टीम के कप्तान रोहित शर्मा मैदान के बाहर मस्ती-मज़ाक करने से बिल्कुल पीछे नहीं हट रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर रोहित और उनकी पत्नी रितिका का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी पत्नी के साथ मजाक करते हुए नज़र आ रहे हैं।

Advertisement

भारतीय टीम का ये सलामी बल्लेबाज इस समय अपने परिवार के साथ अबू धाबी में हैं। इस दौरान मुंबई के अगले मैच से पहले रोहित शर्मा ने खाली समय निकाला और अपने परिवार के साथ कुछ मौज-मस्ती की जिसका वी़डियो उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी किया है।

Advertisement

रोहित ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर फैंस का दिन बना दिया। वीडियो में, हम रोहित शर्मा को उनकी पत्नी के साथ एक मजेदार प्रैंक करते हुए देख सकते हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रितिका काफी डरी हुई हैं और रोहित जब तक अपनी मुट्ठी नहीं खोलते हैं तब तक रितिका डर से कांपती हुई देखी जा सकती हैं।

आपको बता दें कि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की टीम अभी भी टूर्नामेंट में जिंदा है, लेकिन उनकी किस्मत फिलहाल उनके हाथ में नहीं है। भले ही वो अपने शेष दोनों मैच जीत लें, फिर भी उनकी किस्मत अन्य टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार