मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण के 17वें मैच में रविवार को यहां शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने जीत के लिए 209 रनों का लक्ष्य रखा है। मुंबई ने पांच विकेट पर 208 रनों का स्कोर बनाया।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत सही नहीं रही और कप्तान रोहित शर्मा छह रन के स्कोर पर पहले ही ओवर में आउट हो गए। हालांकि क्विंटन डी कॉक (67) ने सूर्यकुमार यादव (27) के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 और इशान किशन (31) के साथ तीसरे विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी करके मुंबई को शानदार स्कोर की ओर आगे बढ़ाया।

Advertisement

डी कॉक ने 39 गेंदों पर चार चौके और इतने ही छक्के, किशन ने 23 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के जबकि सूर्यकुमार ने 18 गेंदों पर छह चौके लगाए।

हार्दिक पांड्या ने 19 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के की मदद से 28 और किरोन पोलार्ड ने 13 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से नाबाद 25 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 41 रन जोड़े।

अंतिम ओवर में क्रुणाल पांड्या ने मात्र चार गेंदों पर ही दो चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 20 रनों की तूफानी पारी खेलकर मुंबई को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। मुंबई ने अंतिम पांच ओवरों में 61 रन जबकि अंतिम ओवर में 21 रन जोड़े।

हैदराबाद की ओर से संदीप शर्मा और सिद्धार्थ कौल ने दो-दो तथा राशिद खान ने एक-एक विकेट लिए।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार