IPL 2023: आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आखिरी लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर को जीत की जरूरत थी लेकिन गुजरात टाइटंस के हाथों हार के साथ ही उनके सपने चकनाचूर हो गए और वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए। गुजरात की इस जीत से एकतरफ आरसीबी का नुकसान हो गया तो वहीं मुंबई इंडियंस की टीम को फायदा हुआ और वो प्लेऑफ में पहुंच गए।

Advertisement

गुजरात के लिए  शुभमन गिल ने इस मैच में शानदार शतक लगाया और अपनी टीम को जीत दिलाई। इस मैच में गुजरात की जीत के बाद भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने एक वीडियो मैसेज शेयर किया है जिसमें वो इस मैच के बारे में बात कर रहे हैं। युवी ने शतकवीर शुभमन गिल की तारीफ करने के साथ ही मुंबई इंडियंस से ये भी कह दिया कि उन्हें शुभमन को एक अच्छी कार गिफ्ट देनी चाहिए।

Advertisement

युवराज का शुभमन के लिए कार की अपील करना कहीं न कहीं ठीक भी है क्योंकि अगर मुंबई इंडियंस की टीम इस साल प्लेऑफ खेल रही है तो इसके लिए उन्हें शुभमन गिल का ही धन्यवाद करना चाहिए। अगर गिल की ये पारी ना होती तो शायद आरसीबी ये मैच जीत जाती और फिर मुंबई की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाती।

युवी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। वहीं, अगर अब प्लेऑफ की बात करें तो आज यानि 23 मई के दिन चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीम पहले क्वालिफायर में आमने-सामने होंगी। ये मुकाबला चेन्नई के चेपॉक क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है ऐसे में फैंस को एक बार फिर से एक रोमांचक मुकाबला दिखने की पूरी उम्मीद है। वहीं, 24 मई को एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने होंगी। इस समय प्लेऑफ की स्थिति देखकर फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें एक बार फिर से चेन्नई और मुंबई का ही फाइनल देखने को मिल सकता है लेकिन डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटंस शायद इस साल भी फैंस के मंसूबों पर पानी फेर सकते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार