मुंबई, 27 अप्रैल | सात मुकाबलों में तीन जीत के साथ पॉइंट्स टेबल पर नंबर पांच पर काबिज मुंबई इंडियंस की टीम के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। चोट की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण से बाहर हुए मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की जगह वेस्टइंडीज के जेरेम टेलर को टीम में शामिल किया गया है।
Advertisement
मलिंगा घुटने में लगी चोट के कारण टीम से बाहर हैं। उन्होंने 2009 में आईपीएल से जुड़ने के बाद 98 मैच खेले हैं। मलिंगा एशिया कप में यूएई के खिलाफ हुए मुकाबले में चोटिल हो गए थे। जिसके कारण वह T20 वर्ल्ड कप में भी हिस्सा नही ले पाए थे।
Advertisement
आईपीएल ने बुधवार को एक बयान में कहा, "कागजी कार्यवाही के बाद टेलर टीम के लिए उपलब्ध रहेंगे। इससे पहले वह किंग्स इलेवन पंजाब और पुणे की फ्रेंचाइजी टीमों के साथ खेल चुके हैं।"