5 जनवरी। भारतीय क्रिकेट टीम यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर आस्ट्रेलिया के साथ जारी चौथे टेस्ट मैच में मजबूत स्थिति में पहुंच ऐतिहासिक सीरीज जीतने की ओर बढ़ती दिख रही है। मैच के तीसरे दिन भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक आस्ट्रेलिया के छह विकेट महज 236 रनों पर ही चटका दिए हैं।

Advertisement

इससे पहले भारत ने पहली पारी में 622 रन बनाए जिसमें पुजारा ने कमाल करते हउए 193 रन की पारी खेली तो वहीं दूसरी ओर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने धमाकेदार 159 रन की नाबाद पारी खेली।

Advertisement

आपको बता दें कि ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में कोहली से भी ज्यादा रन बना पाने में सफल रहे हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस के ट्विटर हैंडल ने एक ट्विट किया जिसमें कोहली और पंत की तुलना की गई।

मुंबई इंडियंस ने अपने ट्विटर पर मजाक में यह ट्विट किया कि आपको विश्वास हो या ना हो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में कोहली से ज्यादा रन ऋषभ पंत ने बना लिया है।

मुंबई इंडियंस के द्वारा ऐसी ट्विट किए जाने के बाद फैन्स काफी भड़क गए और मुंबई इंडियंस के उस वाले ट्विट पर कॉमेंट करने लगे। कई फैन्स ने मजाक - मजाक में ये भी कॉमेंट किया कि मुंबई इंडियंस का ट्विटर अकाउंट रोहित शर्मा को नहीं चला रहे हैं।

देखिए ►

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार