पुणे, 25 फरवरी | मुंबई ने महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में जारी रणजी ट्रॉफी के फाइनल मैच के दूसरे दिन गुरुवार को श्रेयस अय्यर (117) के शानदार शतक की बदौलत पहली पारी के आधार पर सौराष्ट्र पर 27 रनों की बढ़त बना ली। दिन का खेल खत्म होने तक मुंबई ने आठ विकेट गंवाकर 262 रन बना लिए हैं। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक सिद्धेश लाड 22 और इकबाल अब्दुल्ला शून्य पर नाबाद लौटे। अय्यर के अलावा सूर्यकुमार यादव ने 48 रनों का योगदान दिया। दोनों के अलावा कोई और बल्लेबाज कोई खास कमाल नहीं कर सका।

सौराष्ट्र ने अपनी पहली पारी में 237 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी मुंबई की टीम को शुरुआत में भी झटका लगा। अखिल हेरवाडकर (0) को जयदेव उनादकट ने पवेलियन भेजा। दूसरे सलामी बल्लेबाज भविन ठक्कर को भी उनादकट ने चलता किया।

इसके बाद आए अय्यर और यादव ने तीसरे विकेट के लिए 152 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला। इन दोनों की साझेदारी के बाद मुंबई की तरफ से कोई बड़ी साझेदारी नहीं हो सकी। इस साझेदारी को चिराग जानी ने तोड़ा। उन्होंने अय्यर को 175 के स्कोर पर आउट किया। अय्यर ने अपनी पारी में 142 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके और दो छक्के लगाए। यादव भी 205 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे।

मध्य क्रम में कप्तान आदित्य तारे और अभिषेक नायर ने 19-19 रनों का योगदान दिया। सौराष्ट्र की तरफ से सबसे ज्यादा तीन विकेट हार्दिक राठौड ने लिए। जानी और उनादकट को दो-दो विकेट मिले। दीपक पुनिया को एक विकेट मिला।

इससे पहले, पहले दिन बुधवार के स्कोर 198 पर आठ विकेट से आगे खेलने उतरी सौराष्ट्र की टीम को अपना पहला मैच खेल रहे प्रेरक मांकड (66) और उनादकट (31) ने 235 के स्कोर तक पहुंचाया। दोनों 235 पर ही पवेलियन लौटे। मांकड ने अपनी पारी में 142 गेंदों का सामना किया और छह चौके लगाए। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा पांच विकेट धवल कुलकर्णी ने लिए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार