बांग्लादेश के दिग्गज बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) ने आयरलैंड के खिलाफ ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। रहीम ने 126 गेंदों में 15 चौकों औऱ 1 छक्के की मददे से 126 रन की पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का 10वां शतक है। उन्होंने अपनी पारी में 66 रन 16 गेंदों में सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए बनाए।

Advertisement

ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

Advertisement

मुश्फिकुर आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले 2019 में अफगानिस्तान के रहमत शाह ने 98 रन और इंग्लैंड के जैक लीच ने 92 रन क पारी खेली थी। 

तमीम इकबाल की बराबरी की

मुश्फिकुर टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा शतक बनाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस मामले में उन्होंने अपनी साथी बल्लेबाज तमीम इकबाल की बराबरी की है। तमीम के नाम भी इस फॉर्मेट में 10 सतक दर्ज हैं। 11 शतक के साथ मोमिनुल हक इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। 

रहीम के अलावा शाकिब अल हसन ने 87 रन और मेहदी हसन सिराज ने 55 रन की पारी खेली। जिसकी बदौलत बांग्लादेश ने पहली पारी में 369 रन बनाए और 155 रन की बड़ी बढ़त हासिल की। आयरलैंड की टीम पहली पारी में 214 रनों पर सिमट गई थी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार