वेस्टइंडीज ने शारजाह में खेले जा रहे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के 23वें मुकाबले में बांग्लादेश को जीत के लिए 143 रनों का लक्ष्य दिया है। ये स्कोर और भी कम हो सकता था लेकिन आखिरी ओवरों में तीन छक्कों के चलते कैरेबियाई टीम एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।

Advertisement

बांग्लादेश के खिलाफ वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज़ बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। गेल, रसल, पोलार्ड, हेटमायर कोई भी अपने रंग में नज़र नहीं आया लेकिन निकोलस पूरन और जेसन होल्डर की तेज़तर्रार बल्लेबाज़ी ने मैच में वेस्टइंडीज को जीवित रखा। इस दौरान वेस्टइंडीज ने पारी के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के भरोसेमंद गेंदबाज़ मुस्तफिज़ुर रहमान की जमकर धुनाई की।

Advertisement

वेस्टइंडीज की पारी का आखिरी ओवर मुस्तफिजुर कर रहे थे और इस ओवर में पहले तो जेसन होल्डर ने दो लंबे छक्के लगा दिए और जाते-जाते पारी की आखिरी गेंद पर कप्तान कीरोन पोलार्ड ने भी छक्का लगाकर पारी का अंत स्टाइल में किया। आखिरी ओवर में छक्के देखकर बांग्लादेश के कप्तान महमूदुल्लाह का मुंह भी उतरा हुआ नज़र आया।

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरूआत काफी धीमी और खराब रही। लेकिन इसके बाद पूरन और चेज़ ने पांचवें विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी की और वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार