4 अगस्त, गाले (CRICKETNMORE)। क्रिकेट के सबसे बेहतरीन पूर्व स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच को जीतकर श्रीलंका की टीम ने साबित कर दिया है कि श्रीलंका एक बार फिर से अपने चरम पर पहुंचेगा। गाले में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा।

Advertisement

मुरलीधरन ने युवा स्पिन गेंदबाज लक्षण सांदकान के बारे में कहा कि अभी वो इंटरनेशनल क्रिकेट में नया है लेकिन अपनी गेंदबाजी से उसने साबित कर दिया है कि समय के साथ वो और भी बेहतरीन गेंदबाज बन जाएगा। श्रीलंका- ऑस्ट्रेलिया टेस्ट में किया गया क्रिकेट को बदनाम

Advertisement

मुरलीधरन ने कहा कि श्रीलंका क्रिकेट में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, युवा खिलाड़ियों का भविष्य बेहद ही उम्दा है।मुरली ने युवा खिलाड़ियों को सलाह देते हुए भी कहा है कि अजंता मेंडिस के टेस्ट करियर से युवाओं के सबक लेना चाहिए जो शुरुआत अच्छी करने के बाद अपने बेहतरीन फॉर्म को बाद में कायम नहीं रख पाए थे। देखें तस्वीरों की जुबानी वीरेंद्र सहवाग के प्यार की असली कहानी

महान दिग्गज ने कहा कि लक्षण को अपने सफलत को बनाए रखना है तो अभी से कड़ी मेहनत करनी होगी और अपने लय को बरकरार रखने के लिए अभी से खुद को आगे के लिए तैयार रखन होगा।

गौरतलब है कि पहले टेस्ट मैच में लक्षण ने कमाल की गेंदबाजी की थी और श्रीलंका की 106 रन की जीत में अहम योगदान दिया था। पहल टेस्ट में इस युवा स्पिन गेंदबाज ने दोनों पारियों को मिलाकर 7 विकेट चटकाए थे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार