श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ( Muttiah Muralitharan) के बेटा नरेन (Naren) ने क्रिकेट के मैदान पर अपना नाम बनाना शुरू कर दिया है। महान स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन के बेटे को अपने पिता के गेंदबाजी एक्शन की नकल करते हुए देखा गया था। यह वीडियो काफी पसंद भी किया जा रहा है।

Advertisement

वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि मुरलीधरन का बेटा उनकी राह पर चलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मुरलीधरन के बेटे नरेन नेट्स पर बिल्कुल अपने पिता के अंदाज में गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहा है। मुथैया मुरलीधरन ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। 

Advertisement

मुथैया मुरलीधरन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा, 'पिता और पुत्र का समय।' दिग्गज मुरलीधरन जहां अपने जमाने में एक बेहतरीन स्पिन गेंदबाज थे, वहीं उनका बेटा एक ऑलराउंडर है। मुथैया मुरलीधरन इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे सफल गेंदबाज हैं। मुरलीधरन टेस्ट और वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं।

मुथैया मुरलीधरन ने 133 टेस्ट मैचों में 22.7 की औसत से 800 टेस्ट विकेट लिए हैं। इसके अलावा इस दिग्गज खिलाड़ी 350 वनडे मुकाबले में 534 विकेट और 12 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 13 विकेट लिए हैं। मुथैया मुरलीधरन ने इंटरनेशनल करियर में कुल मिलाकर 1347 विकेट लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार