MS Dhoni IPL Retirement Hint: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, IPL 2026 के बीच CSK के महान विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अपने रिटायरमेंट के संकेत दे दिए हैं। गौरतलब है कि 44 वर्षीय धोनी अपनी पिंडली की चोट के कारण मौजूदा सीजन में एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए हैं।
सबसे पहले ये जान लीजिए कि चेन्नई सुपर किंग्स ने बीते सोमवार, 18 मई को अपने होम ग्राउंड चेपॉक स्टेडियम में सीजन का आखिरी मुकाबला खेला। इस मुकाबले के बीच एमएस धोनी के करीबी दोस्त सुरेश रैना ने उनसे बातचीत की। इसी दौरान धोनी ने उन्हें कहा कि "मेरा (धोनी) शरीर कमजोर हो गया है।" यहां कहीं ना कहीं वो ये संकेत दे रहे थे कि वो जल्द से आईपीएल से रिटायरमेंट ले सकते हैं।
सुरेश रैना ने धोनी से हुई बातचीत का खुलासा किया। उन्होंने बताया “मैंने उनसे (धोनी) कहा कि तुमने IPL 2026 को एक मिस कॉल दे दी है। यह नहीं गिना जाएगा, तुम्हें अगले साल वापस आना होगा।" इसके जवाब में धोनी बोले, "मेरा शरीर थोड़ा कमजोर हो रहा है।"
धोनी के ये शब्द सुनकर सुरेश रैना ने उनका हौसला बढ़ाया। वो बोले, "हम किसी भी बात पर भरोसा नहीं कर रहे हैं। तुम्हें अगले साल जरूर खेलना है। मुझे लगता है कि वह सकारात्मक है। टीम भी फिर से अच्छा प्रदर्शन कर रही है।”
Also Read: LIVE Cricket Score
गौर करें कि महेंद्र सिंह धोनी को चेपॉक के मैदान पर देखकर फैंस उम्मीद कर रहे थे कि वो आज मुकाबला जरूर खेलेंगे, लेकिन टीम कैप्टन ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस के समय ये साफ कर दिया था कि धोनी अपनी चोट के कारण सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने के लिए उपलब्ध नहीं है। ध्यान दें कि अब सीएसके सीजन में अपना आखिरी मुकाबला गुजरात टाइटंस के साथ गुरुवार, 21 मई को खेलेगी, ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि धोनी ये मुकाबला भी खेलते हैं या नहीं।