पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया लेकिन उनका ये फैसला पहले ही ओवर में गलत साबित होता दिखा। पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज़ नसीम शाह ने नई गेंद से एक बार फिर पाकिस्तान को पहले ही ओवर में विकेट दिलाकर शानदार शुरुआत दी।

Advertisement

कीवी टीम के धाकड़ सलामी बल्लेबाज़ फिन एलेन ने पहले वनडे में अच्छी शुरुआत दी थी लेकिन इस मैच में वो पहले ही ओवर में 1 रन बनाकर चलते बने। नसीम शाह की गेंद पर फिन एलेन कवर पर खड़े मोहम्मद नवाज को आसान सा कैच थमा बैठे। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब नसीम शाह ने पाकिस्तान को पहले ही ओवर में विकेट दिलाई हो।

Advertisement

इस मैच को मिलाकर नसीम शाह ने पिछले पांच मैचों में से 4 बार पाकिस्तान को पहले ही ओवर में विकेट दिलाई है। ये आंकड़े ये बताने के लिए काफी हैं कि नसीम शाह पाकिस्तान के लिए नए सुपरस्टार बनने के साथ-साथ पहले ओवर में विकेट की गारंटी बनते जा रहे हैं। जिस तरह से उन्होंने फिन एलेन के होश उड़ाए, वो देखने लायक था और इस विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि इस मैच से पहले खेले गए पहले वनडे में भी नसीम शाह ने पाकिस्तान को पहले ही ओवर में पहला विकेट दिलाया था। नसीम ने कीवी टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज़ डेवोन कॉनवे को क्लीन बोल्ड करके न्यूजीलैंड को एक बड़ा झटका दिया था। इस विकेट के बाद कीवी टीम पूरी पारी में संघर्ष करती दिखी और ज्यादा बड़ा स्कोर भी नहीं बना पाई और आखिरकार पहले वनडे में कीवी टीम को हार का सामना करना पड़ा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार