लाहौर, 5 मई| पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा है कि देश की मौजूदा गेंदबाजों की पौध में नसीम शाह ऐसे युवा गेंदबाज हैं जो उनकी गेंदबाजी के जुनून और एटीट्यूड को दोहरा सकते हैं।

Advertisement

अख्तर ने कहा, "मौजूदा पौध में, मुझे लगता है कि नसीम शाह मेरे गेंदबाजी एटीट्यूड और जुनून को दोहरा सकते हैं। नसीम और मैं बेहतरीन आक्रामक गेंदबाजी जोड़ी बनते।"

Advertisement

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने खिलाड़ियों से देश के पूर्व खिलाड़ियों और मौजूदा खिलाड़ियों को मिलाकर एक जोड़ी बनाने को लेकर डिजिटल पेयर्स सीरीज लांच की है। इसी का जवाब देते हुए रावलपिंडी एक्सप्रेस ने यह बात कही।

नसीम पाकिस्तान के लिए टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज हैं। उन्होंने अख्तर का शुक्रिया अदा किया है।

नसीम ने इस पर कहा, "वसीम अकरम के बाद अख्तर से तारीफ मिलना मेरे लिए अच्छी बात है। मैं शोएब का मुझे चुनने के लिए शुक्रिया अदा करता हूं। वह (गेंदबाज) मेरे आदर्श रहे हैं और इनसे तारीफ सुनना मेरे लिए काफी सम्मान की बात है।"

उन्होंने कहा, "मैं मानता हूं कि एटीट्यूड और आक्रामकता तेज गेंदबाज की सफलता की कुंजी है। मुझे उम्मीद है कि मैं शोएब की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा।"

Advertisement

वहीं अपने पूर्व खिलाड़ियों में अख्तर ने इमरान खान को अपना साझेदार चुना है।

अख्तर ने कहा, "अगर मुझे पूर्व तेज गेंदबाज को चुनना है तो मैं इमरान खान को चुनूंगा। मुझे लगता है कि अगर मैं इमरान खान के साथ गेंदबाजी कर पाता तो मैं काफी भाग्यशाली होता। अगर हम दोनों एक साथ गेंदबाजी करते तो हमारी मानसिकता एक होती, गेंद को लगातार स्टम्प पर फेंकना।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार