पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह पिछले कुछ दिनोंं से चर्चा का विषय बने हुए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के हीरो रहे नसीम और बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को लेकर कई तरह की बातें चल रही हैं। नसीम के बाद उनके पिता ने भी उर्वशी द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया है। इस दौरान उन्होंने अपने बेटे के बारे में कुछ दिलचस्प खुलासे भी किए हैं।

Advertisement

एक निजी समाचार चैनल से बात करते हुए नसीम के पिता ने कहा: "मैंने नसीम को क्रिकेट खेलने के लिए कई बार पीटा, उसे अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए भी कहता रहता था। नसीम में हमेशा बहुत प्रतिभा थी और जब नसीम राष्ट्रीय टीम में शामिल हुए, तो सभी को उन पर गर्व था। हममें से किसी ने भी नसीम का साथ नहीं दिया, सिर्फ उसका भाई चुपके से उसे पैसे देता था। जब उसकी मां जीवित थी, तो वो कहा करता था कि एक दिन मैं पाकिस्तान के लिए खेलूंगा। हम ये कहते हुए हंसते थे कि दीर का एक व्यक्ति पाकिस्तान टीम में कैसे शामिल होगा।"

Advertisement

वहीं, बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला द्वारा कथित तौर पर नसीम के साथ उन्हें दिखाते हुए एक एडिटेड वीडियो पोस्ट करने के जवाब में, उनके पिता ने कहा: "मैंने इसे देखा है, लेकिन मुझे नहीं पता कि क्या सच है और क्या झूठ। मुझे इस बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं है।"

इसके अलावा नसीम की शादी की योजना के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो इस फैसले को अपने बेटे पर छोड़ते हैं और जहां तक उसकी शादी का सवाल है तो उनका अगले चार या पांच साल तक किसी से शादी करने का कोई इरादा नहीं है। नसीम के पिता का ये इंटरव्यू सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रहा है क्योंकि उन्होंने इस इंटरव्यू में उर्वशी के सवाल का भी जवाब दिया है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार