4 जनवरी,(CRICKETNMORE)। भारत के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे चौथे औऱ आखिरी टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के सबसे अनुभवी गेंदबाज नाथन लियोन ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
Advertisement
लियोन ने भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर अपने 50 विकेट पूरे कर लिए हैं। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी कर रहे चेतेश्वर पुजारा को आउट कर यह आंकड़ा छुआ। इसके साथ ही वह दुनिया के दूसरे स्पिनर बन गए हैं, जिसने भारत के खिलाफ अपने घर में 50 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं।
Advertisement
उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने ही किया है।
बता दें कि नाथन लियोन पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी और चेतेश्वर पुजारा को अपना शिकार बनाया।