इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में विराट कोहली (Virat Kohli) और नवीन उल हक (Naveen Ul Haq) के बीच बड़ा विवाद हो गया था। ये दोनों ही खिलाड़ी बीच मैदान में आपस में भिड़ गए थे जिसके बाद फैंस ने अफगानी खिलाड़ी को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया। इसी बीच नवीन उल हक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी लगाते हुए आम के साथ तस्वीर साझा की थी, यहां वो एमआई और आरसीबी का मैच देख रहे थे। आरसीबी की टीम हार रही थी ऐसे में विराट फैंस ने नवीन की स्टोरी को विराट कोहली पर निशाने की तरह लिया। लेकिन ऐसा कुछ नहीं था अब खुद अफगानी क्रिकेटर ने इस स्टोरी के ऊपर से पर्दा उठाया है।

Advertisement

दरअसल, नवीन ने खुलासा करते हुए बताया है कि आईपीएल के बीच उन्हें आम खाने का काफी मन था, ऐसे में जब उन्हें मीठे आम मिले तब उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी स्टोरी लगा दी। लोगों ने इसे दूसरी तरह ले लिया और फिर बातें बनाने लगे। उन्होंने कहा कि लोगों बाते कर रहे थे तो मैंने भी सोचा कि कुछ नहीं कहते। लोग मजे लेते हैं। आम का सीजन था, लोगों की दुकान भी तो चलनी चाहिए।

Advertisement

आपको बता दें कि बीते आईपीएल सीजन जो कुछ हुआ वो हुआ लेकिन अब विराट और नवीन काफी अच्छे दोस्त बन चुके हैं। हाल ही में वर्ल्ड कप के दौरान विराट फैंस नवीन उल हक को काफी परेशान कर रहे थे, लेकिन ऐसे में विराट खुद सामने आए और उन्होंने फैंस से नवीन को सपोर्ट करने को कहा। इसके बाद इस अफगानी खिलाड़ी के लिए वर्ल्ड कप पूरी तरह बदल गया और वो जहां भी मैच खेलने गए उन्होंने जनता ने जमकर सपोर्ट किया।

Also Read: Live Score

ये भी जान लीजिए कि नवीन उल हक आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं। उन्हें LSG ने 50 लाख रुपये में खरीदा था और अब उन्हें रिटेन भी किया गया है। ऐसे में एक बार फिर वो आईपीएल में लखनऊ की जर्सी में नजर आएंगे। विराट कोहली आरसीबी के लिए खेलेंगे ऐसे में जब ये दोनों खिलाड़ी फिर आमने सामने होंगे तब उनकी बैटल देखने में फैंस को काफी मजा आएगा। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार