नई दिल्ली, 10 अगस्त | बीसीसीआई की कोशिश कोरोनावायरस को ध्यान में रखते हुए घरेलू क्रिकेट की वापसी की है और इसी कारण राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) ने बुधवार को राज्य संघों के साथ बैठक बुलाई है।

Advertisement

सहायक महानिदेशक केवीपी राव ने राज्य संघों को पत्र लिखा है और वर्चुअल बैठक को लेकर एजेंडा के बारे में बताया है। इस मेल की एक प्रति आईएएनएस के पास है।

Advertisement

बैठक के एजेंडा में खिलाड़ियों के संबंध में राज्य संघों के साथ बात करना। राज्य संघों को एनसीए की प्रक्रिया के बारे में बताना और एक सीधा संपर्क सूत्र स्थापित करना। अच्छा इकोसिस्टम बनाने के लिए डाटा शेयर करना जैसे मुद्दे शामिल हैं।

एक राज्य संघ के अधिकारी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "एनसीए में पिछले तीन वर्ष में पारदर्शिता पर पर्दा डाल दिया गया था और यह एक छोटे से आरामदायक क्लब जैसा लग रहा था। शुरू से शुरू करने में काफी प्रयास लगेगा। उनका राज्य संघों को एनसीए की प्रक्रिया में शामिल करना एक अच्छी चीज है।"

एक और राज्य संघ के अधिकारी ने डाटा शेयर करने और इकट्ठा करने को लेकर कहा, "इसे काफी सावधानी से संभालना होगा वो भी सुप्रीम कोर्ट के निजता के अधिकार को मानते हुए और उन खिलाड़ियों के डाटा को लेकर सावधान रहना होगा जो 18 साल से कम के हैं।"

ई-मेल में खिलाड़ियों के रिहैब, बैठक में किस तरह 2019-20 के आधार पर राज्यों को चोटें पर कैसे निगाह रखनी है, एनसीए खिलाड़ी के आंकलन, ईलाज और खिलाडियों के ट्रीटमेंट की प्रक्रिया को बताना, एनसीए के तकनीक को बताना, एथलीट मैनेजमेंट का विजन जैसे मुद्दों के बारे में बताया गया है

Advertisement

फिजियोथैरेपी और चोट प्रबंधन को लेकर एक राज्य संघ के अधिकारी ने कहा, "रिहैब को लेकर जब खिलाड़ियों के प्रबंधन की बात आती है तो बीते कुछ सत्रों में यह एक मुद्दा रहा है। कई शीर्ष भारतीय खिलाड़ियों ने अपने रिहैब के गलत होने के बाद असंतुष्टि जाहिर की थी। इसलिए यह प्राथमिकता होनी चाहिए।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार