29 जनवरी। आखिरी दो वनडे के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान हो गया है। आखिरी दो वनडे के लिए न्यूजीलैंड ने जेम्स नीशम और लेग स्पिनर टॉड एस्टल को शामिल कर लिया गया है।

Advertisement

गौरतलब है कि 5 वनडे की सीरीज में कीवी टीम लगातार 3 वनडे मैच हार गई है। ऐसे में किसी भी तरह से न्यूजीलैंड चौथा और पांचवां वनडे मैच जीतने की कोशिश करेगी।

Advertisement

चौथा वनडे मैच 31 जनवरी को हेमिल्टन में खेला जाएगा तो वहीं सीरीज का आखिरी मैच वेलिग्टन में खेला जाने वाला है। आपको बता दें भारतीय कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है।

ऐसे में भारतीय टीम में भी चौथे और पांचवें वनडे में कई बदलाव होने वाले हैं।

आखिरी दो वनडे के लिए न्यूजीलैंड टीम►

न्यूजीलैंड टीम : केन विलियमसन (कप्तान), टॉड एश्ले, ट्रैंट बाउल्ट, कोलिन डी ग्रैंडहोमे, लॉकी फग्यूर्सन, मार्टिन गुप्टिल, मैट हैनरी, टॉम लाथम (विकेटकीपर), कोलिन मुनरो, जेम्स नीशम, हैनरी निकोल्स, मिशेल सैंटनर, टिम साउथी और रॉस टेलर।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार