नेपाल प्रीमियर लीग 2024 में फैंस को काफी मनोरंजक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। इस लीग में कई स्टार इंटरनेशनल क्रिकेटर भी खेल रहे हैं जिसके चलते ये लीग फैंस के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। नेपाल प्रीमियर लीग के सातवें टी-20 मैच में लुंबिनी लायंस और विराटनगर किंग्स के बीच मुकाबला हुआ जिसे विराटनगर किंग्स ने 2 विकेट से जीत लिया।

Advertisement

इस मैच में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर तो देखने को मिली ही लेकिन साथ ही अर्जुन सऊद और मार्टिन गुप्टिल के बीच एक दिल छू लेने वाला पल भी देखने को मिला। इस समय एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि लुंबिनी लायंस के विकेटकीपर-बल्लेबाज अर्जुन सऊद ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल के साथ मैदान पर मज़ेदार बातचीत की और बताया कि वो गुप्टिल के कितने बड़े फैन हैं।

Advertisement

ये घटना दूसरी पारी के दौरान हुई, जबू गुप्टिल बल्लेबाजी कर रहे थे और सऊद स्टंप के पीछे विकेटकीपिंग कर रहे थे। इस बीच लाइव मैच में ही सऊद ने कहा, "बिग फैन सर, मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं।" अर्जुन की ये बात सुनकर दिग्गज कीवी बल्लेबाज ने जवाब दिया, "बहुत-बहुत धन्यवाद।" दोनों के बीच हुई ये बातचीत स्टंप माइक में कैद हो गई और उसके बाद वायरल हो गई। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

इस मैच की बात करें तो विराटनगर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए किंग्स ने लुंबिनी लायंस को 191 रनों पर रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए, इस्मत आलम शून्य पर आउट हो गए। मार्टिन गुप्टिल ने 17 गेंदों में 28 रन जोड़े। पारी की शुरुआत करते हुए लोकेश बहादुर बाम ने 47 गेंदों में 71 रनों की तेज पारी खेली। बशीर अहमद ने 23 गेंदों में 40 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। इस प्रयास से विराटनगर किंग्स ने लुंबिनी लायंस को 2 विकेट के मामूली अंतर से हरा दिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार