आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में शुक्रवार को भारत ने स्कॉटलैंड पर 6.3 ओवरों में धमाकेदार जीत दर्ज की। लेकिन फिर भी सेमीफाइनल में जाने के लिए भारत को अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच पर निर्भर रहना पड़ रहा है। जिसमें अफगानिस्तान का जीतना अहम होगा। पाकिस्तान से 10 विकेट और न्यूजीलैंड से आठ विकेट से हारने से अंक तालिका में भारत नेट रन रेट और अंक में पीछे चल रहा था। लेकिन स्कॉटलैंड को दी गई करारी शिकस्त के बाद भारत नेट रन रेट में सबसे ऊपर पहुंच गया है।

Advertisement

भारत पहले अफगानिस्तान को हराने के बाद माइनस 1.609 से प्लस 0.073 तक पहुंचा था, उसके बाद स्कॉटलैंड पर 6.3 ओवर में जीत हासिल करने के बाद नेट रन रेट प्लस 1.619 तक हो गया था। सुपर 12 लगातार चार जीत हासिल करने वाली  पाकिस्तान का रन रेट प्लस 1.065, न्यूजीलैंड का प्लस 1.277 और अफगानिस्तान का प्लस 1.481 है।

Advertisement

भारत ने पहले स्कॉटलैंड को 85 रन पर समेट दिया, जिसमें रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी ने तीन-तीन विकेट लिए, जवाब में भारतीय टीम ने दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को पूरा कर लिया। अब इस जीत के साथ भारत ग्रुप 2 में चार अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया है, दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड मौजूद है।

लेकिन टूर्नामेंट में रहने के लिए भारत अभी अफगानिस्तान पर निर्भर है। 7 नवंबर हो होने वाले न्यूजीलैंड के मैच में अफगानिस्तान की जीत या हार भारत का भाग्य तय कर सकता है।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार