India Border Gavaskar Trophy: भारत बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लड़खड़ा गया है और दूसरे दिन गुरूवार को चायकाल तक अपने चार विकेट 79 रन पर गंवा दिए हैं। भारत अभी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी की 88 रन की बढ़त से नौ रन पीछे है।

Advertisement

होल्कर स्टेडियम की पिच से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के साथ टर्न के साथ बाउंस भी मिल रहा है और वह काफी संयमित तरीके से गेंदबाजी कर रहे हैं। भारत को यहां से एक बहुत ही अच्छी साझेदारी की आवश्यकता है। अगर ऐसा नहीं होता है तो यह मैच पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में चला जाएगा।

Advertisement

चायकाल के समय चेतेश्वर पुजारा (36) और श्रेयस अय्यर खाता खोले बिना क्रीज पर थे। ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने तीन भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। लियोन ने कप्तान रोहित शर्मा (12), शुभमन गिल (5) और रवींद्र जडेजा (7) को आउट किया जबकि विराट कोहली (13) को लेफ्ट आर्म स्पिनर मैथ्यू कुहनेमैन ने अपना शिकार बनाया।

होल्कर स्टेडियम की पिच से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के साथ टर्न के साथ बाउंस भी मिल रहा है और वह काफी संयमित तरीके से गेंदबाजी कर रहे हैं। भारत को यहां से एक बहुत ही अच्छी साझेदारी की आवश्यकता है। अगर ऐसा नहीं होता है तो यह मैच पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में चला जाएगा।

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार