IPL 2025 बस कुछ दिन दूर है और दिल्ली कैपिटल्स ने तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी है। नए कप्तान अक्षर पटेल की अगुवाई में टीम नए जोश के साथ मैदान पर उतरने को तैयार है। लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं ऑस्ट्रेलियाई यंगस्टर जेक फ्रेजर-मैकगर्क, जो प्रैक्टिस मैच में ही IPL मोड ऑन कर चुके हैं।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स के इन्ट्रा-स्क्वाड प्रैक्टिस मैच में फ्रेजर मैकगर्क ने बल्ले से आग उगल दी। उन्होंने महज 37 गेंदों में सेंचुरी जड़ दी और अंत तक 39 गेंदों में नाबाद 110 रन ठोक दिए। उनके कुछ शॉट्स इतने गज़ब के थे कि मैदान पर बैठे कोच से लेकर सपोर्ट स्टाफ भी हैरान रह गए। ऐसा लग रहा था जैसे प्रैक्टिस मैच में नहीं,  IPL में खेल रहे हों।

आप भी देखिए VIDEO:

दिल्ली कैपिटल्स ने मैकगर्क पर इस सीजन 9 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। वो पिछले साल भी टीम का हिस्सा थे और शानदार खेल दिखाया था। 9 मैच में 330 रन, 4 हाफ सेंचुरी और 84 रन का बेस्ट स्कोर—ऐसा रहा था उनका पिछला प्रदर्शन। DC के फैंस को अब इस बार और बड़ी उम्मीदें हैं।

इस बार दिल्ली कैपिटल्स की कमान ऋषभ पंत के हाथों से निकलकर अक्षर पटेल के पास आ गई है। पंत अब LSG की कप्तानी करेंगे, जबकि DC में केएल राहुल बतौर खिलाड़ी खेलते दिखेंगे। दिल्ली ने अब तक एक भी IPL ट्रॉफी नहीं जीती है और इस बार टीम इस सूखे को खत्म करने के लिए बेताब है। पिछले सीजन में टीम छठे पायदान पर रही थी और प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई थी।

फ्रेजर-मैकगर्क जैसे खिलाड़ी अगर इसी फॉर्म में रहे, तो इस बार ट्रॉफी की कहानी बदल सकती है। प्रैक्टिस मैच में जिस तरह से उन्होंने चौकों-छक्कों की बारिश की, IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स मज़बूत दावेदारी पेश कर सकता है।

IPL 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड
केएल राहुल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, करुण नायर, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मिशेल स्टार्क, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, फाफ डु प्लेसिस, मुकेश कुमार, दर्शन नालकंडे, विप्रज निगम, दुष्मंता चमीरा, डोनोवन फरेरा, अजय मंडल, मानवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार