नई दिल्ली, 17 जनवरी (CRICKETNMORE) । भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ कहा है कि विश्व कप में एकदिवसीय क्रिकेट के नए नियमों से टीमों की रणनीति तैयार करने पर असर होगा। बता दें कि नए नियमों के तहत एकदिवसीय मैचों की एक पारी में 30 यार्ड के घेरे में हर समय पांच क्षेत्ररक्षक रखना अनिवार्य कर दिया गया है।

जरूर पढ़ें : वर्ल्ड कप के लिए मोहित और धवल कुलकर्णी की संभावनाएं अभी भी

एक मशहूर वेबसाइट से से बात करते हुए द्रविड़ ने कहा कि दो नई गेंदों के साथ तेज गेंदबाजों को मैदान में पिच के पास मदद मिलेगी। मैदान बड़े भी हैं इसलिए सीमा रेखा के पास का क्षेत्र खाली रखना आसान नहीं होगा। मुझे लगता है कि यह कप्तानों के लिए एक चुनौती होगी। उदाहरण के तौर पर जब आपके पास 30 यार्ड के दायरे में पांच फील्डर हों तो पार्ट टाइम गेंदबाजों को रखना मुश्किल होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आपको पांच विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरना पड़ेगा। यह एक सकारात्मक चीज है। आपको खेल में काफी देर तक कामचलाऊ गेंदबाजों से गेंदबाजी कराने की बजाए आक्रामक होने और विकेट झटकने पर ध्यान देने के लिए मजबूर किया जा रहा है।’’

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/अनूप

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार